फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राम मंदिर निर्माण से पूरा होगा अखंड भारत का संकल्प- मलिक

राम मंदिर निर्माण से पूरा होगा अखंड भारत का संकल्प- मलिक

Wed, 06 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण से पूरा होगा अखंड भारत का संकल्प- मलिक
कांधला (शामली)। कस्बे में विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अयोध्या प्रकरण के 25 साल पूरे होने पर बुधवार को शौर्य दिवस मनाया। बुधवार को विहिप जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुभाष मलिक के नेतृत्व में विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पूर्वी यमुना नहर के पास स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर कार्यक्रम किया। भगवान श्रीराम के प्रतीक चिह्न पर पुष्प अर्पित करके तिलक किया गया। विहिप जिलाध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के साथ ही अखंड भारत का संकल्प पूरा होगा। सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदू समाज हमेशा आगे रहेगा। राम जन्मभूमि से जुडे़ स्वाभिमान की रक्षा के लिए जो भी कीमत चुकानी पड़ेगी, कार्यकर्ता उससे पीछे नहीं हटेंगे। धर्म की रक्षा के हिंदू समाज पूरी तरह से दृढ़ है। भगवा ध्वजारोहण और भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सोनू, देवेंद्र, राहुल, सुदेश, बीरसैन, प्रमोद, राजू, मनोज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed