फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हार के जिम्मेदार विभीषणों पर गिरेगी गाज

हार के जिम्मेदार विभीषणों पर गिरेगी गाज

Wed, 06 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
हार के जिम्मेदार विभीषणों पर गिरेगी गाज
समीक्षा बैठक में तलाशे गए भाजपा की हार के कारण
विज्ञापन

शामली नगर पालिका में पार्टी प्रत्याशी की हार पर हुआ मंथन
निकाय चुनाव प्रभारी डाक्टर मनोज सिवाच ने ली समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
शामली, 05 दिसंबर।
नगर पालिका परिषद शामली के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी के हार के कारणों को तलाशा जा रहा है। निकाय चुनाव प्रभारी डाक्टर मनोज सिवाच ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी नतीजों पर मंथन किया। बैठक में कई मुद्दे हावी रहे, जिसमें कुछ ऐसे नेताओं का जिक्र भी हुआ, जिन पर पार्टी की छवि खराब करने का आरोप है। ऐसे नेताओं के खिलाफ पार्टी कदम उठा सकती है।

गौरतलब है कि जिले में भाजपा का सिर्फ बनत नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर जीता है, अन्य निकायों में पार्टी के प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ गया। इसी समीक्षा के लिए मंगलवार रात शामली के गंगा मंदिर में निकाय चुनाव प्रभारी डाक्टर मनोज सिवाच ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कई पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव में सदस्य पद के उम्मीदवारों को सिंबल देने में बड़ी गलतियां हुई। ऐसे लोगों को भी प्रत्याशी बना दिया, जो चुनाव से पहले तक दूसरी पार्टियों में पदाधिकारी रहे। पार्टी का सिंबल न मिलने के बावजूद पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता निराश हुए। पार्टी सूत्रों की मानें, तो कार्यकर्ताओं से ऐसे लोगों के नाम मांगे हैं, जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी को जिताने में ठीक ढंग से कार्य नहीं किया या फिर सक्रिय नहीं रहे और प्रत्याशी के विरोध में कार्य किया। माना जा रहा है कि ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। वहीं, निकाय चुनाव प्रभारी ने बुधवार को फिर से नगर मंडल टीम के साथ फिर से चुनाव परिणामों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई है। डाक्टर मनोज सिवाच का कहना है कि अभी समीक्षा की जा रही है। समीक्षा पूरी होने के बाद ही तय किया जाएगा कि कहां संगठनात्मक और निर्णयात्मक तरीके से कमजोर रहे। हर किसी की जिम्मेदारी चुनाव के दौरान तय की गई थी। जहां वोट कम मिले, वहां के कारणों का विश्लेषण किया जाएगा। जो कमियां हैं, उनके ठीक करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि भविष्य में संगठन में कोई कमी न रहे। इस दौरान शामली नगर पालिका से चुनाव लड़े प्रत्याशियों सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed