फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गांधी जयंती पर दिल्ली में सम्मानित होंगे डीएम शामली

गांधी जयंती पर दिल्ली में सम्मानित होंगे डीएम शामली

Sat, 30 Sep 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
गांधी जयंती पर दिल्ली में सम्मानित होंगे डीएम शामली
शामली।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने में प्रदेश से शामली और बिजनौर को सम्मान के लिए चुना गया है। दो अक्तूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में समारोह होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शामली के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
दरअसल, उत्तर प्रदेश से शामली और बिजनौर ही ऐसे जनपद हैं, जहां शौचालयों का निर्माण कराकर खुले में शौच मुक्त अभियान को सफल बनाया गया। शामली जनपद में सभी पांच ब्लाकों को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। केंद्र सरकार की तरफ से तीन बार टीम शामली जनपद में आकर इसका निरीक्षण कर चुकी है। टीमों ने निरीक्षण में जिले में शौचालय निर्माण और उनका प्रयोग किए जाने सहित निगरानी समितियों के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

इसके अलावा शामली जिले में ओडीएफ प्लस पर भी कार्य प्रारंभ हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली लड़कियों को कम कीमत पर सेनेट्री पैड उपलब्ध कराने की योजना के तहत पांच ब्लाकों की स्वयं सहायता समूहों में शामिल महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है। जल्दी ही सेनेट्री पैड बनाने वाली मशीनों की खरीद कराई जाएगी। उधर, शुक्रवार को शासन के अपर मुख्य सचिव चंचल कुमार तिवारी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दो अक्तूबर को होने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान समापन समारोह में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी शामली को पत्र भेजा। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पत्र प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed