{"_id":"59c40a0b4f1c1b9c688b5be4","slug":"181506019851-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों- शोषितों की सच्ची हितेषी है भाजपा -- रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों- शोषितों की सच्ची हितेषी है भाजपा -- रावत
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बछरावा (रायबरेली) से भाजपा विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि भाजपा दलितों और शोषितों की सच्ची हितैषी है। अन्य पार्टियों ने दलित समाज के लोगों को गुमराह किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शुरू किया है।
बृहस्पतिवार को शामली में कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से अनुसूचित मोर्चा महासम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता बछरावा से विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि संविधान रचियता डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर कई राजनीतिक दलों ने दलित समाज के लोगों को गुमराह किया, जबकि पीएम मोदी ने दलित समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। वहीं, बिजनौर के नहटौर से विधायक ओमकुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श पर चलते हुए भाजपा ने समाज में अति पिछड़ों, दलितों और शोषितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। पूर्व विधायक रणवीर सिंह राणा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने की।
कार्यक्रम में अनुसूचित वर्ग के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अजय संगल, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, मोहित बेनीवाल, कार्यक्रम के जिला संयोजक घनश्याम पारचा, उपेंद्र द्विवेदी, भाजपा एससीएसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र धीरयान, सतेंद्र तोमर, डॉ. मनोज शर्मा, सूर्यवीर सिंह, यशपाल पंवार, राजन बत्रा, रजनीश नामदेव, डॉ. मनोज चौधरी, शशि अरोरा, डॉ. विकास पंवार, पूरणचंद जाटव, मनोज मित्तल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में अजय पाठक, प्रदीप मायूस, कमलेश रानी, वाशु भंवरा आदि ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया।