{"_id":"597cd9914f1c1ba7098b4962","slug":"181501354385-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्ड़ी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्ड़ी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। धावकों ने दौड़ में खूब पसीना बहाया। विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य बाल गोविंद और नितिन चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में जिले के 155 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कबड्डी कोच संजीव कुमार ने बताया कि कबड्डी की दस टीमों में से सेमीफाइनल में बनत ने करोंदा को 21-11 और दूसरी टीम में भारसी ने सिंभालका को 23-11 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में बनत ने भारसी की टीम को 14-9 से पराजित कर विजेता बनीं। एथलेटिक्स कोच धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में अभिषेक व किरण पंवार, 200 मीटर में मोहित मलिक व किरण पंवार, 400 मीटर में शाकिर खान, अंजलि शर्मा, 1500 मीटर में अक्षय तोमर, अवंतिका, 3000 मीटर में गौतम कुमार और सलोनी ने सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में सूरज, गोला फेंक में आशीष और तश्तरी फेंक में श्रेयांस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद प्रतियोगिता के समापन पर जिला कबड्ड़ी संघ के सचिव ओम सिंह वर्मा व सतेंद्र ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। निर्णायक में गुलाब सिंह राणा, धर्मेंद्र, प्रदीप, संजीव, रुकसाना आदि मौजूद रहे।