{"_id":"594d6d2e4f1c1b1a098b4675","slug":"181498246446-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन पट्टों की पैमाइश करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन पट्टों की पैमाइश करने पहुंची टीम
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
यमुना नदी से रेत खनन के आवंटित पट्टों की पैमाइश और सीमांकन के लिए लखनऊ से खान एवं खनिज विभाग की टीम कैराना पहुंची। स्थानीय पुलिस और हल्का लेखपाल को साथ लेकर पैमाइश करने के बाद टीम लौट गई। इस कार्रवाई को गोपनीय रखा गया, जिसके चलते अधिकारी इस बारे में जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
प्रदेश शासन ने जिले में यमुना नदी से रेत खनन के पट्टे आवंटित किए हैं। गत 15 जून से उन पट्टों से रेत खनन शुरू हो चुका है, जबकि आवंटित पट्टों के अलावा भी अवैध रूप से अन्य स्थानों से अवैध रेत खनन चल रहा है। पिछले दिनों खुरगान गांव में आवंटित क्षेत्र से अलग रेत खनन करने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध कर दिया था और फायरिंग तक हो गई थी।
वहीं, शुक्रवार को लखनऊ से खान एवं खनिज विभाग की दो सदस्य टीम कैराना पहुंची। हल्का लेखपाल और पुलिस को साथ लेकर खुरगान में छोटे गए खनन पट्टे के संबंध में पैमाईश कराई तथा खनन प्वाइंट का सीमांकन कराया गया। खनन पट्टों के सीमांकन कार्रवाई को गोपनीय रखा गया। उधर, तहसीलदार अभयराज पांडये ने बताया कि लखनऊ से किसी टीम के आने और खनन केंद्र पर सीमांकन के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है।