{"_id":"594c141f4f1c1beb188b47bb","slug":"181498158111-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली स्टेशन की समस्याओं को लेकर रेलमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली स्टेशन की समस्याओं को लेकर रेलमंत्री को लिखा पत्र
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन की समस्याओं पर रेलमंत्री को भेजा पत्र
शामली। अग्रवाल मित्र मंडल समिति के सचिव अनुज बंसल ने शहर के रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र भेजा है। उन्होंने समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को भेजे पत्र में उन्होंने बताया है कि रेलवे स्टेशन पर पूछताछ कक्ष खाली पड़ा रहता है। जबकि स्टेशन पर पूछताछ की सुविधा हर समय होनी चाहिए। स्टेशन पर गंदगी का भी अंबार लगा है, सफाई की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। गंदगी को दूर किया जाए और पूरे रूट पर कभी भी गंदगी की जांच के लिए औचक निरीक्षण किया जाए। रेलवे स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था बहुत कम है आज भी पुरानी ट्यूब लाइटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्टेशन पर प्रचुर मात्रा में एलईडी लाइट्स लगाई जाएं। रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक का कचरा डालने के लिए अलग से लाल डस्टबिन रखवाए जाएं। रेलवे स्टेशन पर बनी तारकोल की सड़क टूटी पड़ी है उसका पुन: निर्माण किया जाए। साथ ही उन्होंने स्टेशन पर कम दामों में शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है।