{"_id":"594581544f1c1b096c8b47ad","slug":"181497727316-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव धनेना में युवक पर हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को अजीत पुत्र सतपाल ने ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। अजीत ने बताया कि सात जून की रात गांव के ही नरेश, धर्मपाल और प्रविंद्र आदि ने घेरकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गढ़ीपुख्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोप है कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं तथा धमकी दे रहे हैं। इस कारण उसका परिवार दहशत में है। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सोमवार से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जितेंद्र, राजबीर, सूरजमल, हरेंद्र, संदीप, विकास, अंकित, रीना, राजेंद्र और रीता आदि मौजूद रहीं।