{"_id":"593d92a44f1c1b4a078b45a4","slug":"181497207460-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, छाया अंधेरा
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
15 दिन से बिजली आपूर्ति ठप
जलालाबाद। गांव दखौड़ी जमालपुर में वाल्मीकि बस्ती का ट्रांसफार्मर 15 दिनों से खराब पड़ा है। 15 दिन से बिजली नहीं आने से लोगों का बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जलालाबाद बिजली घर पर सूचना भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों की मांग है कि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति शुरू की जाए। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करना पडे़गा। इस दौरान नरेश कुमार, पंकज राणा, नाथी राम, रामदिया, प्रमोद कुमार, अंकुर, नीटू आदि मौजूद रहे।