{"_id":"65c7d3a33e24ac0ecd0a8e34","slug":"18-complaints-received-in-police-station-resolution-day-four-resolved-shamli-news-c-26-1-sal1002-116249-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: थाना समाधान दिवस में आईं 18 शिकायतें, चार का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: थाना समाधान दिवस में आईं 18 शिकायतें, चार का हुआ समाधान
Sun, 11 Feb 2024 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
शामली/कैराना/थानाभवन/गढ़ीपुख्ता। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसपी अभिषेक ने शहर कोतवाली में फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान तीन शिकायतें आई, जिनमें दो का मौके पर समाधान किया गया। एसपी ने कहा कि फरियादियों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।
कैराना कोतवाली में नायब तहसीलदार राहुल सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। मौके पर राजस्व विभाग से संबंधित दो शिकायतें आईं, जिनका निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना आदि मौजूद रहे।
थानाभवन थाना परिसर में थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि थाना समाधान दिवस में खेत की डोल, चकरोड पर कब्जा से संबंधित 11 शिकायतें आई। शिकायत निस्तारण हेतु संबंधित लेखपाल को दी है।
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता थाने पर तहसीलदार मृजला दुबे और थानाध्यक्ष ने फरियादियो की समस्याओं को सुना। इस दौरान दो शिकायतें आई। अधिकारियों ने दोनों शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में आए लेखपालों को शत्रु संपत्ति, तालाब भूमि से अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिये गए।