{"_id":"5c6c45dabdec2217f5588a50","slug":"171550599642-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेलखा गांव के प्रधान ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेलखा गांव के प्रधान ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने लुभाया
गढ़ीपुख्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता एवं क्षेत्र के गांवों में संत शिरोमणि रविदास की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह जगह हवन पूजन कर गांव की सुख शांति समृद्धि के लिए मनोकामना की गई।
क्षेत्र के गांव पेलखा मे संत शिरोमणि रविदास जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। वहीं, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन धारण किया गया। इसके बाद सुंदर सुंदर झांकियों का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ ग्राम प्रधान अतुल कुमार ने किया। यात्रा में संत शिरोमणि रविदास, डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, भोला पार्वती, राधा कृष्ण ,वैष्णो देवी, शहीदों को शत शत नमन बैनर सहित अन्य सुंदर झांकियां शामिल की गई। ग्राम प्रधान अतुल कुमार, कमेटी अध्यक्ष दीपक कुमार, प्रवेश कुमार, सचिन, डॉ नीरज, रमेश, सतेंदर ,डा इंदर, प्रमोद, उत्तम, प्रमोद, मनीष, महेश, शाहिल, जितेंदर, अंकित आदि मौजूद रहे। वहीं, गढ़ीपुख्ता के क्षेत्र गांव राझड़, मानकपुर, भैंसवाल मे संत शिरोमणि रविदास के अवसर पर सुंदर सुंदर झांकियां निकाली गई। हवन पूजन कर गांव की शांति के लिए प्रार्थना की गई । ताना, खेड़की ,,गढ़ी अब्दुल्ला खा आदि गांव में भी संत शिरोमणि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ग्राम प्रधान खेडकी मोहनलाल, ग्राम प्रधान के पति ज्ञानसिंह, ग्राम प्रधान भैंसवाल नवीन कुमार, ग्राम प्रधान के पति राझड़ रोहताश , कमेटी अध्यक्ष संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार, संचालक धर्मपाल सिंह, यशपाल चौधरी, उधयवीर सिंह, रामशरण, भूपेश कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, रांझड़ में शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।