फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नारी सशक्त, पर गुंजाइशें अभी बाकी

नारी सशक्त, पर गुंजाइशें अभी बाकी

Fri, 18 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
नारी सशक्त, पर गुंजाइशें अभी बाकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अंतर्गत शहर के मदरलैंड पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। जिसमें एसपी अजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा देने मात्र से ही महिलाएं सशक्त नहीं होंगी। उन्हें महिलाओं को काबिल बनाना होगा ताकि वह अपनी रक्षा तो स्वयं करें ही साथ ही दूसरों की भी रक्षक बने। उस समय महिला सशक्तिकरण का नारा मूर्त रूप लेगा।
शुक्रवार को शहर के मदरलैंड पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी अजय कुमार ने दीप जलाकर किया। उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सशक्त बनने के लिए नियमों का भी पाठ पढ़ाया। कहा कि छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए तन, मन, वचन और कर्म के सिद्धांत पर काम करना चाहिए। जब व्यक्ति का तन उत्तम होगा तो वहां अच्छा मन निवास करेगा। जब हम किसी काम को दृढ़ संकल्प से करेंगे तो हमारा कर्म स्वयं बेहतर होगा। उन्होंने कविता तन ऐसा जो खुद को भाए, मन ऐसा जो न घबराए, वचन बोलिए मीठा सच्चा, कर्म कीजिए हरदम अच्छा के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया। इसके साथ ही उन्होंने फोर-डी यानी ड्रीम, डिजायर, डिसीजन व डिटरमिशन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि सपना खुली आंख से देखों, अपने सपने को पूरा करने की कार्यशैली तैयार करो। यह तय करें कि उन्हें जीवन में किस राह पर चलना है और फिर दृढ़ संकल्प के साथ अपने सपने को पूरा करने में जुट जाओ। इसके अलावा पुलिस की पाठशाला में स्कूल की छात्राओं ने भी खड़े होकर अपने मन में आए सवाल एसपी से पूछे। एसपी ने भी बड़ी संजीदगी से सभी सवालों के जवाब दिए और पुलिस की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सवाल : जब हम कहीं जाते हैं और असामाजिक तत्व हमें परेशान करें तो ऐसी स्थिति में हम लोग क्या करें।
एसपी : ऐसी स्थिति में आप तुरंत आप पुलिस की मदद लें। यदि परेशान करने वाले पांच से छह लड़के हैं तो पहले वहां से बचकर निकलने का प्रयास करें और उन्हें पहचान कर पुलिस को शिकायत करें। पुलिस तुरंत आपको मदद मुहैया कराते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : भ्रूण हत्या हमारे समाज के लिए एक बड़ा संजीदा मामला है। यदि ऐसी घटना होती है और डॉक्टर पकड़ा जाता है तो क्या उनका लाइसेंस निरस्त किए जाने की भी व्यवस्था है।
जवाब : यदि ऐसी कोई घटना सामने आती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस अपनी कार्रवाई तुरंत करेगी। साथ ही लड़कियां अपने पर्स या बैग में हमेशा स्प्रे व मिर्ची पाउडर रखें और यदि उनके सामने ऐसी स्थिति पैदा होती है तो इन चीजों का इस्तेमाल करने में कतई न झिझकें।

अंबा हे तू, तारण हारिणी अपराजिता है तू
शामली। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बेटी को पढ़ाने का संदेश दिया। अंशी, संभवी, अनु, वंशिका, मान्या, रीमा, दिव्या, वाणी, स्नेहा ने स्वागत गीत पेश किया। श्रुति, प्रियांशी, जिया, दुर्गा ने नृत्य। श्याम, सिद्घांत, आयुष, गुरमान, वंश, रक्षित, कुश, इना, पलक, अदिति, वंशिका ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक पेश कर बेटी को शिक्षित बनाने का संदेश दिया। नैना, आराध्या, नंदनी, सलोनी, संभवी, वंशिका, मान्या, रीमा, दिव्या, वाणी, अंशी, अनु, स्नेहा ने एसिड अटैक पर नाटिका पेश कर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। छात्राओं ने अपराजिता पर अंबा है तू, पवित्रता की मूर्ति, रागिनी, जिंदगी देने वाली, तारण हारिणी है तू, अपराजिता है तू, कविता पेश की।

इन्होंने भी दिए टिप्स
कार्यक्रम के दौरान वीपीजी कॉलेज की प्राचार्य वेद कुमारी, स्मार्ट गर्ल ट्रेनर मृदुला जैन, ताइक्वांडों की नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कोमल सिंह, संगीता जिंदल, नीतू वत्स, सामाजिक कार्यकर्ता वीना अग्रवाल, योगाचार्या कुमुद शर्मा, संजय बंसल, मदरलैंड स्कूल के मैनेजर चेतन मुंजाल, चेयरपर्सन उषा मुंजाल, मैनेजिंग डॉयरेक्टर यवनिका मुंजाल, प्रधानाचार्य राकेश कुमार पुंडीर, उप प्रधानाचार्य धीर सिंह, मीनाक्षी दीक्षित, रीतू दुआ, संगीता शर्मा, भावना गोयल आदि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य और प्रबंधन ने अतिथियों का आभार जताया।


पराए धन की मानसिकता खत्म करनी होगी : वेदकुमारी
कार्यक्रम में वीपीजी कॉलेज की प्राचार्य वेद कुमारी ने अमर उजाला के अभियान की प्रशांसा की। कहा कि अब महिलाओं की आवाज दबाने के काम को बंद करना होगा। साथ ही महिलाओं को पराया धन माना जाता है। यदि उन्हें आगे बढ़ाना है तो पराए धन की मानसिकता को खत्म करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed