फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उद्योग -व्यापार बंधु की बैठक में बिजली-समेत कई विभागो की समस्याएं उठाई

उद्योग -व्यापार बंधु की बैठक में बिजली-समेत कई विभागो की समस्याएं उठाई

Sat, 01 Dec 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
उद्योग -व्यापार  बंधु की बैठक में बिजली-समेत कई विभागो की समस्याएं  उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। जिला व्यापार बंधु की बैठक में बिजली, ई-रिक्शा से होने वाली समस्याओं, पोस्टआफिस, पूर्वी यमुना नहर की पुलियों के चौड़ीकरण करने आदि की समस्याओं को उठाया गया है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला व्यापार बंधु की बैठक डीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने उद्यमियों-व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया। शिकायतों का निस्तारण न करने पर अफसरों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान सिटी बिजलीघर पर बिल जमा करने के लिए खिड़की को बढ़ाने, कांधला में खुले में रखे ट्रांसफार्मर की बेरिकेडिंग कराने, शामली में बढ़ती ई-रिक्शाओं के रूट निर्धारण कराने व चेकिंग कराकर नाबालिग बच्चों के द्वारा चलाई जा रही ई-रिक्शाओं के संचालन पर रोक लगाने की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक में उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने शहर में बढ़ती ई-रिक्शा, टू व्हीलर से निकलने वाली ध्वनि व ई-रिक्शाओं को रूट निर्धारण करने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ रिक्शाओं को बच्चे चला रहे हैं तथा रात्रि में लाइट नहीं जलाते। जिससे कई बार दुर्घटना हो जाती है। बच्चों के ई-रिक्शा संचालन पर रोक की मांग की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने शामली सिटी बिजलीघर पर बिजली बिल जमा करने के लिए दो खिड़की है। बिल जमा करने के लिए अतिरिक्त बिजली खिड़कियां उपलब्ध कराने व ई रिक्शा संचालन के लिए पंजीकरण व चालकों को लाइसेंस दिए जाने की मांग की है। कांधला के व्यापारी नेता ईश्वर दयाल कंसल कस्बे के नहर पुल के निकट वहां खुले में ट्रांसफार्मर रखने की शिकायत करते हुए बेरिकेडिंग करने की मांग की। कांधला के पोस्ट ऑफिस में टेलीफोन के बिल जमा न होने, पूर्वी यमुना नहर लोअर खंड शामली की छोटी नहर की पुलिया के चौड़ीकरण कराने, दिल्ली बस स्टैंड कांधला पर बने शौचालय को सही प्रकार से बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष धीमान ने शामली सिटी बिजलीघर पर उपभोक्ताओं के बैठने की व्यवस्था कराने की मांग की। बैठक में एडीएम केबी सिंह, जिला स्तरीय अधिकारी व उद्यमी-व्यापारी मौजूद रहे। इस दौरान घनश्याम दास गर्ग, ईश्वर दयाल कंसल, अंकित गोयल, अनुराग जैन, सुभाष धीमान पंकज बालिया, राकेश गुप्ता, कंवरवीर कांबोज, अनुज गर्ग आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed