{"_id":"5bf844edbdec224171674944","slug":"171542997229-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल ने शुरू की किसानों की प्रोत्साहन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल ने शुरू की किसानों की प्रोत्साहन योजना
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन। ऊन शुगर मिल की ओर से गन्ने के साथ गेहूं की सह फसली खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए मिल की ओर से ट्रैक्टर और ड्रिल मशीन मंगवाकर कार्य शुरू कर दिया गया है।
शुक्रवार को कस्बा ऊन में मिल के एमडी राणा इंद्र प्रताप सिंह ने इस तकनीक का खेत पर जाकर निरीक्षण किया। मिल द्वारा हर वर्ष कीटनाशक दवाई व खाद पर किसानों को सब्सिडी दी जाती है वहीं अब मिल ने किसानों को ट्रेंच विधि के साथ गेहूं की सह फसल लगाने हेतु प्रोत्साहन का काम शुरू किया है। जिसके लिए मिल ने पांच ट्रैक्टर लिए हैं जो रोटावेटर ड्रिल मशीन व रेजर से लैस है। मिल द्वारा निशुल्क किसान के खेत में ट्रेंच विधि के साथ गेहूं की बुवाई की जाएगी तथा मिल के कर्मचारी व अधिकारी मौके पर जाकर किसान को तकनीकी जानकारी भी देंगे। कस्बा ऊन में किसान भास्कर चौधरी के खेत में इसी तकनीक से गेहूं की बुवाई की गई। मिल के एमडी राणा इंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस पद्धति से किसानों को कम खर्च करना पड़ेगा तथा गेहूं और गन्ने की पैदावार भी बढ़ेगी। साथ ही मिल को भी इस तकनीक से फायदा होगा। किसानों से इस तकनीक को अपनाने की सलाह दी। इस तकनीक के जरिए पहले खेत तैयार किया जाता है। इस दौरान मिल के एजीएम कैन नरेंद्र सरोहा, राजीव बालियान, सुधीर मलिक, शाहिद चौधरी, गौरव तोमर आदि मौजूद रहे।