{"_id":"5bae7826867a5523e256a05c","slug":"171538160678-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुघाल मेले के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुघाल मेले के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दमखम
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन (शामली)। कस्बे के ऐतिहासिक मेले गुघाल में शुक्रवार को दंगल का शुभारंभ हुआ। दंगल में विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया।
मेले का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन और चेयरमैन के पति इंतजार ने किया। दंगल में पहली कुश्ती विनय अखाड़ा दिल्ली के अनिल मान व जलालाबाद के अशरफ अली अखाड़े के नितिन के बीच हुआ। जिसमें विनय ने नितिन को हराकर मैच अपने नाम किया। दूसरी कुश्ती भूरा जलालाबाद व सत्यम भैंसवाल के बीच हुआ। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा । तीसरी कुश्ती उस्मान गंगोह व कपिल दिल्ली के बीच हुई। जिसमें यह मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। कुश्ती के रेफरी तहसीन गंगोह व दंगल का ठेकेदार शौकत पहलवान रहे। इस मौके पर रणभीर , विनोद सैनी, देवेंद्र शर्मा, महबूब, वसीम त्यागी, नीरज गोयल, सुभाष सैनी, मेहराज अहमद, अनिल डीलर आदि लोग मौजूद रहे।