{"_id":"5ae0cc324f1c1b6d098b65fa","slug":"171524681778-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्त्तार
थानाभवन। चार दिन पूर्व हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों के बारे में जांच चल रही है।
21 अप्रैल की रात थानाभवन शुगर मिल के सामने एक युवक का शव पड़ा मिला था। युवक की पहचान सुरेश, निवासी काजीपुरा के रूप में हुई थी। सुरेश के भाई मनीष ने थानाभवन थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी। तहरीर में गांव भैंसवाल निवासी विष्णु, उसके पिता वेदपाल सहित चार लोगों पर आरोप लगाया था। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरू कर दी थी। वहीं, बुधवार को पुलिस ने आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विष्णु को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। सीओ अरविंद सिंह राठौर का कहना है कि एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना चल रही है।