{"_id":"5ade1c104f1c1b76098b609a","slug":"171524505616-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से सम्मानित होकर लौटे छात्र का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से सम्मानित होकर लौटे छात्र का स्वागत
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
छात्र ने जिले का मान बढ़ाया
झिंझाना (शामली)। लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मानित होने पर झिंझाना लौटे छात्र दीपक का कॉलेज की तरफ से स्वागत किया गया।
कस्बा झिंझाना स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में कक्षा 12 वीं के छात्र दीपक को स्काउट गाइड में बेस्ट कैडेटों में शामिल किया गया। 19 अप्रैल को लखनऊ राजभवन में आयोजित समारोह में सहारनपुर मंडल के 10 कैडेट्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनमें छात्र दीपक कुमार को भी राज्यपाल रामनाईक से प्रमाण पत्र मिला। सोमवार को झिंझाना स्थित कॉलेज लौटने पर प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार और स्टाफ ने दीपक का स्वागत किया। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि दीपक ने स्कूल के साथ ही जिले का नाम रोशन किया है। अन्य बच्चों को भी दीपक से प्रेरणा लेनी चाहिए।