फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मंत्री का पीआरओ बताकर रौब गालिब करना भारी पड़ा

मंत्री का पीआरओ बताकर रौब गालिब करना भारी पड़ा

Sun, 22 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मंत्री का पीआरओ बताकर रौब गालिब करना भारी पड़ा
मंत्री का पीआरओ बताकर रौब गालिब करना भारी पड़ा
विज्ञापन

बाबरी।
एक युवक खुद को मंत्री का पीआरओ बताकर पुलिस और बिजली विभाग के कर्मियों पर रौब गालिब करता था। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और थाने लाकर पूछताछ की गई। बाद में उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया। युवक बाबरी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। शनिवार को पुलिस ने उसे पकड़ा और थाने ले आई। युवक ने बताया कि वह भाजपा का बूथ अध्यक्ष है। थानाध्यक्ष पंकज गौतम ने बताया कि पुलिस और बिजली विभाग के कर्मियों को कॉल करके युवक खुद को राज्यमंत्री का पीआरओ बताकर रौब गालिब करता था। पूछताछ करने के बाद हिदायत देकर उसे छोड़ दिया गया है।

समाधान दिवस में पहुंची तीन शिकायतें
बाबरी। समाधान दिवस के दौरान बाबरी थाने पर कई समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान तीन शिकायतें आईं। उनमें गांव चूनसा निवासी विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी कृषि भूमि पर ईंट भट्ठा स्वामी ने अवैध कब्जा कर रखा है। पुलिस और राजस्व टीम ने मौका मुआयना करने के बाद कब्जा हटवा दिया। इसके अलावा बाबरी निवासी अलीहसन और प्रदीप ने बताया कि उनके खेतों पर जाने का रास्ता काट दिया गया है। इन दोनों शिकायतों का निस्तारण करने के लिए राजस्व टीम और बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची तथा समस्या का समाधान करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed