{"_id":"5abbe3164f1c1b522a8b46f5","slug":"171522262806-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ांच दिन बंद रहेंगे बैंक, रहना होगा एटीएम के भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ांच दिन बंद रहेंगे बैंक, रहना होगा एटीएम के भरोसे
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन बैंकों में नहीं एटीएम का भरोसा
शामली। बैंक शाखाओं में अगले पांच दिन सामान्य उपभोक्ताओं के लिए धनराशि के लेनदेन का कार्य नहीं हो सकेगा। अगले तीन दिन सार्वजनिक अवकाश है, जबकि एक अप्रैल को रविवार और फिर दो अप्रैल को वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर क्लोजिंग रहेगी। इसके चलते अब तीन अप्रैल को ही बैंकों में लेनदेन सुचारु हो सकेगा।
29 मार्च को महावीर जयंती, 30 मार्च को गुड फ्राइडे, 31 मार्च को मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन है। एक अप्रैल को रविवार और दो अप्रैल को वार्षिकी लेखा-जोखा अवकाश के बाद तीन अप्रैल को बैंक शाखाओं में कामकाज प्रारंभ होगा। ऐसी परिस्थितियों में अगले पांच दिन तक लोगों को एटीएम के सहारे रहना पड़ेगा। गौरतलब है कि जिले में विभिन्न बैंकों की 106 शाखाएं हैं और 61 एटीएम हैं। इनमें पंजाब नेेशनल बैंक के 18 और भारतीय स्टेट बैंक के 14 एटीएम है। खास बात यह है कि अधिकांश एटीएम अवकाश के दौरान शोपीस बनकर रह जाते हैं। किसी एटीएम पर खराब होने का बोर्ड लग जाता है, तो किसी में कैश की उपलब्धता नहीं होने का।
वहीं, लीड बैंक पीएनबी के सहायक प्रबंधक योगेंद्र पंवार ने बताया कि सरकारी विभागों की धनराशि के ट्रांजेक्शन के लिए पंजाब नेशनल बैंक की सभी शाखाएं सार्वजनिक अवकाश में भी खुलेंगी और 31 मार्च को रात आठ बजे तक कार्य होगा, लेकिन सामान्य ग्राहकों से लेनदेन नहीं होगा। अवकाश के दौरान सामान्य ग्राहकों के लिए एटीएम में धनराशि की व्यवस्था करा दी जाएगी, ताकि ग्राहकों को अवकाश के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
सर्वयूपी ग्रामीण बैंक शाखाओं में रही तीन दिन हड़ताल
शामली। सर्व यूपी ग्रामीण बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल जारी रहने से बुधवार को लेनदेन कार्य ठप रहा। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की जिले में 15 शाखाएं हैं, जिनमें कर्मचारियों और अधिकारियों ने 26 से 28 मार्च तक हड़ताल रखी। किसी भी शाखा में लेनदेन नहीं हो सका। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक इंपलाइज यूनियन के प्रदेश सचिव रवि पटेल ने बताया कि बैंककर्मियों ने पेंशन स्कीम लागू कराने, अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिलाने, सफाईकर्मियों को नियमित कराने, बैंक कर्मियों को कंप्यूटर इंक्रीमेंट लागू कराने की मांग की गई। सोमवार से बुधवार तक सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखाओं में हड़ताल रही।