फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने खेलों में दिखाई परतिभा

दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने खेलों में दिखाई परतिभा

Fri, 15 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने खेलों में दिखाई परतिभा
शामली । शहर के वीवी इंटर कॉलेज राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश के चलते माध्यमिक स्कूलों की जिला स्तरीय दिव्यांग खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाई। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को डीआईओएस ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीवी इंटर कॉलेज में माध्यमिक स्कूल, कॉलेजों के दिव्यांग छात्र छात्राओं की खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित कराई। जिसमें जनपद के कई स्कूलों के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाई। जिसमें निबंध, चित्रकला, क्रिकेट और दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई। जिसमें क्रिकेट में दिव्यांग शाहिद ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन से चार गेंद कॉलेज से बाहर पहुंचा दी। जिसके बाद नई गेंद मंगवाकर ही खेल शुरू कराया गया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा नौ और दस में देवदत्त प्रथम, विशाल सैनी द्वितीय, विक्की तृतीय और कक्षा 11 और 12 में बुलबुल प्रथम, सारीन खां द्वितीय व तैयब तृतीय रही। चित्रकला प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी प्रथम, रजत कुमार द्वितीय और पूजा तृतीय रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में मोहम्मद शाहिद प्रथम, चंचल कुमार द्वितीय व विशाल तृतीय रहा। दौड़ प्रतियोगिता में कैफ खां प्रथम, मोमीन द्वितीय व अमित कुमार तृतीय रहा। निर्णायक मंडल में तनु सैनी, नेहा, नीता, सीमा, अमरपाल, अनुराग शर्मा, राजीव कुमार, विकास कुमार, सपना मलिक आदि मौजूद रहे। जिसके बाद सभी विजेता छात्र छात्राओं को डीआईओएस एसएम सिद्दीकी और डीसी मदनपाल ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान रजनीश कुमार, रामशुक्ल, राजीव कुमार, प्रदीप गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed