{"_id":"5a340e9a4f1c1b156b8bc7e4","slug":"171513361050-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी स्केन और हीमोडायलेसिस के लिए लखनऊ से मांगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी स्केन और हीमोडायलेसिस के लिए लखनऊ से मांगा प्रस्ताव
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
शामली। सरकारी विभाग द्वारा जिला अस्पताल में सिटी स्कैन और हीमो डायलेसिस की मशीन लगवाने के लिए लखनऊ से प्रस्ताव मांग लिया गया। मामले में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल पूरी तरह तैयार होने के बाद ही जिले सिटी स्कैन और हीमोडायलेसिस की सुविधा मुहैया कराने की बात कही।
शामली में स्वास्थ्य विभाग के पास ना तो डायलेसिस करने के लिए हीमोडायलेसिस की मशीन है और न ही सिटी स्कैन है। इस कारण शामली के लोगों को परेेशान होना पड़ता है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में वीसी के माध्यम से लखनऊ से स्वास्थ्य महानिदेशक ने शामली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शामली मेें बजट के खर्च करने और स्वास्थ्य विभाग के चल रहे कार्यक्रमों की गंभीरता के साथ समीक्षा की। महानिदेशक ने शामली में डायलिसिस और सिटी स्कैन की सुविधा पब्लिक को मुहैया कराने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग से प्रस्ताव मांगते हुए पूछा कि शामली में दोनों सुविधा कब मुहैया करा रहे है। जिस पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा तर्क दिया गया कि अभी तक शामली में जिला अस्पताल बनने का कार्य पूरा नहीं हुआ और कार्य निर्माणाधीन है। डायलसिस और सिटी स्कैन की सुविधा उन्हीं जिलों में अभी तक मिली है जहां पर जिला अस्पताल है या फिर इसके लिए पर्याप्त जगह है। इसके चलते शामली में दोनों सुविधाएं तब ही मुहैया कराई जा सकेंगी जब यहां जिला अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा और इसमें अभी एक साल से के करीब लग जाएगा। हालांकि प्रस्ताव के संबंध में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट कहा कि दोनों के संबंध में लखनऊ से पत्राचार के माध्यम से अपनी कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. राजकुमार, एसीएमओ डॉ. सफल कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. आरके सागर, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, डाक्टर केपी सिंह डीएलओ आदि मौजूद रहे।