{"_id":"5a28331c4f1c1b4e718b79fb","slug":"171512583964-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
राष्ट्रीय हिंदी परिषद की ओर से शामली के बीएसएम स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सुरक्षित आहार, स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन तथा वैश्विक आतंकवाद विषय पर छात्र छात्राओं ने विचार रखे।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र सौरभ कुमार प्रथम, रितिका बाल पब्लिक स्कूल की अंशिका द्वितीय, जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा इसरा तृतीय स्थान पर रहीं। प्री सीनियर वर्ग में जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा शाहीन प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर से विभूषित शर्मा द्वितीय और सरस्वती मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा नेहा विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा इफ्फत प्रथम, सूरजमल पब्लिक स्कूल की छात्रा महिमा चौधरी द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अंजलि शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 29 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि गजेंद्रपाल जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदी परिषद रहे। अध्यक्षता योगेंद्र मलिक जिला आयुक्त स्काउट ने की। विश्व बंधु जिला संयोजक यशपाल सिंह और प्रवेंद्र दहिया प्रतियोगिता प्रभारी रहे। निर्णायक मंडल में राजेंद्र सिंह, वीना अग्रवाल, सुनील अरोरा और विपिन लाटियान शामिल रहे। प्रतियोगिता का संचालन कवि प्रीतम सिंह प्रीतम और प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आनंद प्रसाद शर्मा, रविंद्र सिंह, अरुण साहनी, राजीव तोमर और पूजा सिंघल आदि का सहयोग रहा।