{"_id":"59cd49da4f1c1bbe538b4f38","slug":"171506626010-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने किया शंकुल स्तरीय संघ का उदघाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने किया शंकुल स्तरीय संघ का उदघाटन
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं
थानाभवन।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांव हरड़ फतेहपुर में शंकुल स्तरीय संघ का उद्घाटन किया। शंकुल रोजगार उपायुक्त संजय कुमार और ग्राम प्रधान गौतम सिंह ने उद्घाटन करते हुए महिलाओं से समूह से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपायुक्त संजय कुमार ने कहा पहले ब्लाक में प्रत्येक गांव में महिलाओं के समूह का गठन किया गया। पूरे ब्लाक को चार समूहों में बांटा गया है। महिलाओं को समूह से जोड़कर रोजगार के लिए पैसा दिया जाता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने सभी समूह की महिलाओं से एक अक्तूबर से 15 तक चलने वाले स्वच्छता अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर बीडीओ डॉक्टर पंकज कुमार, राकेश रानी, सरला देवी, सपना रानी, सहायक विकास अधिकारी सूरजभान, ग्राम प्रधान गौतम राणा, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।