{"_id":"59caa2784f1c1ba1538b48c8","slug":"171506452088-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति वेबसाइट पड़ी ठप, छात्र नहीं भर पा रहे ऑनलाइन फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति वेबसाइट पड़ी ठप, छात्र नहीं भर पा रहे ऑनलाइन फॉर्म
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
छात्रवृत्ति एवं शुल्क पूर्ति वेबसाइट ठप हो गई है। नतीजतन जिले के हजारों छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। इस विषय में जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी जिला समाज कल्याण अधिकारी को अवगत कराया है। वहीं, परेशान विद्यार्थियों ने तिथि बढ़ाने की मांग की है।
छात्रवृत्ति पोर्टल पर फॉर्म भरने के लिए छात्र-छात्राओं को कई चरणों से गुजरना पड़ता है। छात्र-छात्राओं द्वारा भरे गए डाटा का ऑनलाइन वेरिफिकेशन भी होता है। इसके बाद वेबसाइट से तीन दिन बाद फाइनल प्रिंट निकलने के बाद छात्र-छात्राएं कॉलेज में जमा करते हैं। हालांकि जनपद में वेबसाइट पिछले एक सप्ताह से ठप चल रही है। नतीजतन छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रवृत्ति आवेदन के लिए कक्षा 9 और 10 की अंतिम तारीख 28 सितंबर है। कक्षा 11 और 12 की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। इससे उच्च कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की तिथि एक नवंबर है। कक्षा 9 और 10 की तिथि नजदीक होने से विद्यार्थी परेशान हैं। छात्र राहुल, अमित, विनीत ने डीआईओएस एसएम सिद्दीकी से तिथि बढ़ाने की मांग की है। वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी बलराम कुमार ने बताया कि यह समस्या पूरे प्रदेश में आर रही है। शासन को भी इस बारे में पता है। यदि शासन स्तर से तिथि बढ़ने की सूचना आती है तो जानकारी दे दी जाएगी।