फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चौथे दिन मां कूष्माड़ा की विशेष पूजा- अर्चना, चंड मुंड वध की कथा सुनाई

चौथे दिन मां कूष्माड़ा की विशेष पूजा- अर्चना, चंड मुंड वध की कथा सुनाई

Mon, 25 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
चौथे दिन मां कूष्माड़ा की विशेष पूजा- अर्चना, चंड मुंड वध की कथा सुनाई
शामली।
विज्ञापन

श्रीदुर्गा मंडप में चौथे दिन मां कूष्माडा की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में माता के जयकारे गूंजे। सर्व कल्याणी नवदुर्गा पूजन महोत्सव में श्री दुर्गा सप्तशती कथा में पंडित विपिन भारद्वाज ने देवताओं द्वारा इंद्र के साथ मां भगवती की स्तुति करना और चंड मुंड वध की कथा सुनाई।

रविवार को मां दुर्गा के मंडप में चौथे दिन मां कूष्मांडा देवी की पूजा अर्चना की गई। दुर्गा स्तुति, स्त्रोत, चालीसा के साथ चौथे अध्याय का पाठ किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। उधर, शहर के मोहल्ला राजो में मां बाला सुंदरी मंदिर, टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी, भैरव मंदिर में माता का दरबार, मोहल्ला रेलपार स्थित श्री दुर्गा और शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित श्रीबलभद्र मंदिर, श्रीहनुमान धाम, पुरानी सब्जी मंडी, करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, मोहल्ला पंसारियान स्थित सतीवाला मंदिर, गोशाला रोड स्थित माता शीतला मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर प्रदुमन गोयल, अंकित गोयल, विनीत लाटियान, दिनेश शर्मा, विवेक कुमार, रिक्की संगल, कपिल शर्मा, मोहित गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed