{"_id":"593ee3661126f4db598b4621","slug":"171497293670-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन चालू नही, भेज डाले बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन चालू नही, भेज डाले बिल
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
गांव हरिनगर बिड़ौली में बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं के घरों में चार माह पूर्व मीटर लगाने के बाद भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं की गई। बिना बिजली के ही उपभोक्ताओं को बिल भेजें जा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर लाइन चालू कराने की मांग की।
गांव हरिनगर बिड़ौली में कमालपुर बिजलीघर से आपूर्ति की जा रही है। चार माह पूर्व बिजली विभाग के ठेकेदार द्वारा अधिकांश घरों में मीटर लगाए गए थे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग के कर्मचारियों ने मीटर तो लगाए, लेकिन केबिल जोड़ कर लाइन चालू नहीं की है। सोमवार को उपभोक्ताओं के घर पहुंचे बिजली कर्मियों ने उनसे निर्धारित प्रति माह बिल कि रसीद कटवाने के लिए कहा। इससे उपभोक्ताओं में रोष फैल गया। बिजली कर्मी विरोध होने पर चले गए। उपभोक्ता रमेश शर्मा, बलबीर सिंह, चमन, मुखिया, रामकिशन, काशी, यश शर्मा, मांगेराम, संजय आदि ने विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर लाइन चालू कराने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता शाहिद हसन ने बताया कि हरिनगर बिड़ौली में मीटर लगाने का काम जारी है। 70 प्रतिशत काम हो चुका है।