{"_id":"593d94264f1c1bcf138b4584","slug":"171497207846-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर किया गया राजेश पायलट को याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर किया गया राजेश पायलट को याद
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
गांव खेड़ा कुरतान में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्षेत्र के गांव खेड़ा कुरतान में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से रविवार को शोकसभा की गई। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष रवि चौहान ने कहा कि वायुसेना में रहते हुए राजेश पायलट ने 1971 में भारत पाक के बीच हुए युद्ध में पाकिस्तानी सेना के दांत खट्टे कर दिए थे। उन्होंने 1979 में नौकरी छोड़कर समाज सेवा का संकल्प लेते हुए राजस्थान की भरतपुर सीट से राज घराने की महारानी को हराकर जीत हासिल की थी। राजेश पायलट को गरीब किसानों और मजदूरों के नेता के रूप में जाना जाता है। इस दौरान मोनू गुर्जर, विपिन चौहान, नीरज चौहान, सुमित, प्रदीप, बिल्लू प्रधान सहित दर्जनों लोग मौजूद हे।