{"_id":"5c48b35fbdec2273771f2557","slug":"161548268383-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकीम काला गैंग की कोर्ट में पेशी, सुरक्षा रही चाक-चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकीम काला गैंग की कोर्ट में पेशी, सुरक्षा रही चाक-चौबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (शामली)। हत्या, रंगदारी, डकैती के मामलों में हरियाणा की जगाधरी जेल में बंद दो लाख के इनामी कुख्यात मुकीम काला को गिरोह के दो अन्य सदस्यों के साथ कैराना स्थित कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
बुधवार को हरियाणा पुलिस द्वारा जगाधरी जेल में बंद कुख्यात अपराधी मुकीम उर्फ काला निवासी ग्राम जहानुपरा, कैराना ओर उसके गिरोह के शार्प शूटर महताब उर्फ काना निवासी ग्राम बलवा, शामली और सादर निवासी ग्राम तितरो, सहारनपुर को बुधवार को कैराना कोर्ट में पेशी पर लाया गया। इनकी पेशी की सूचना के चलते कोतवाली पुलिस भी कोर्ट परिसर में मुस्तैद हो गई थी। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ एकत्र नहीं होने दी गई और चेकिंग की गई। बताया जाता है कि मुकीम काला गिरोह पर वर्ष-2014 में व्यापारी भाइयों शिवकुमार उर्फ शंकर और राजेंद्र कुमार उर्फ राजू के दोहरे हत्याकांड सहित लूट, हत्या, डकैती की जघन्य वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों बदमाशों को पुन: जेल भेज दिया गया।