फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   परिवहन राज्यमंत्री से मिले व्यापारी, मांगा शामली डिपो की कार्यशाला के लिए बजट

परिवहन राज्यमंत्री से मिले व्यापारी, मांगा शामली डिपो की कार्यशाला के लिए बजट

Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
परिवहन राज्यमंत्री से मिले व्यापारी, मांगा शामली डिपो की कार्यशाला के लिए बजट
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिला। उन्होंने शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला निर्माण के लिए बजट की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखनऊ में प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिल कर ज्ञापन देकर अवगत कराया कि यूपी रोडवेज के शामली डिपो के लिए मुजफ्फरनगर मार्ग पर ग्राम फतेहपुर में नौ बीघा भूमि तीन साल पूर्व 47 लाख में खरीदी गई थी। छह माह पूर्व जिला प्रशासन ने शामली डिपो की भूमि को निगम के रिकार्ड में दर्ज कराकर प्रतिलिपि सौंप दी थी। छह माह के बाद भी शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला निर्माण के लिए बजट जारी नहीं किया है। उन्होेंने शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला निर्माण के लिए जल्द बजट जारी करने, शामली रोडवेज डिपो को हरियाणा और वेस्ट यूपी के जिलों को संचालन हेतु 40 रोडवेज बसों को आवंटित किए जाने की मांग की है। प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने व्यापारियों के मांग पत्र पर जल्द पूरा किए जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा व्यापारियों को प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव श्रम सुरेश चंद्रा से मिलकर व्यापारियों को दो लाख तक की जीवन दुघर्टना बीमा योजना का लाभ दिए, सप्ताह बंदी से मुक्त किए जाने की मांग की है। जिससे व्यापारी अपना कारोबार 30 दिन कर सके। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा, सहारनपुर जिलाध्यक्ष जयवीर राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed