{"_id":"5c3a3079bdec2273970e33d8","slug":"161547317369-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर तीन लोगों से 80 हजार रुपये की ठगी के आरोप पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के ग्राम मन्नामाजरा निवासी शहजाद, वासिल और मुबारिक ने कोर्ट में शिकायती पत्र देकर बताया था कि मई 2018 में दो सगे भाइयों ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण स्वीकृत कराने का झांसा देकर उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। इनमें मुबारिक से 10 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराने नाम पर 60 हजार, शहजाद और वासिल से एक-एक लाख के ऋण के लिए 10-10 हजार रुपये ले लिए गए। आरोपियों ने ऋण स्वीकृत की 10 प्रतिशत धनराशि एडवांस में जमा कराई थी। इसके बाद उनका ऋण स्वीकृत नहीं हुआ और जब आरोपियों से इस बारे में जानकारी ली गई, तो वह डराने-धमकाने लगे। मामले में कैराना पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना पुलिस ने बताया कि दो आरोपी शमीम और वसीम ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।