{"_id":"5c38d72abdec2273212c5bf9","slug":"161547228970-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन,विजेताओ को पुरस्कृत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन,विजेताओ को पुरस्कृत किया
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
शामली। सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के तहत सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
मंगलपुर गांव में सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के तहत सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में संघ के मंडल कार्यवाह बुध सिंह भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्रीपाल सिंह, बीडीसी सदस्य कंवरपाल, पूर्व प्रधान अमरीश पाल, सतवीर व सूर्या फाउंडेशन के प्रांत प्रमुख नीतीश कुमार आदि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन संस्कार केंद्र के शिक्षक शशिकांत ने किया। क्रिकेट में अकबरपुर सुनहेटी, वॉलीबॉल में मंगलपुर और कबड्डी में इस्सौपुर खुरगान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में प्रथम नईम, द्वितीय सूफियान, तृतीय जीशान, 50 मीटर दौड़ में नावेद प्रथम, द्वितीय शुहेब, तृतीय संजीव कुमार, सूर्य नमस्कार में प्रथम नितिन कुमार, द्वितीय निशांत और दीपक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में सूर्या फाउंडेशन के प्रांत प्रमुख नीतीश कुमार ने बताया कि सूर्य फाउंडेशन 25 वर्षों से काम कर रही है। पिछले एक साल से देश भर के 18 राज्यों के 24 क्षेत्रों में 200 गांव में 7 दिवसीय प्रतियोगिता आयोजन किए गए है। इस अवसर पर शिक्षक सचिन कुमार गौड़, सहायक शिक्षक अरविंद, सूर्या संस्कार केंद्र के शिक्षक संजीव, सुभाष कश्यप, मोहकम कश्यप, महिपाल कश्यप, कंवर पाल कश्यप आदि रहे।