{"_id":"5b5f52b14f1c1b27618b7aa2","slug":"161532973745-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखी रहे तो फैलती हैं बीमारी, पानी आया तो मचा दी तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखी रहे तो फैलती हैं बीमारी, पानी आया तो मचा दी तबाही
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा नदी हो चुकी है प्रदूषित
शामली। साल भर कृष्णा नदी सूखी रहती है। थोड़ा बहुत पानी आता है, तो वह भी फैक्ट्रियों से निकला केमिकलयुक्त। इस कारण कृष्णा नदी बीमारियां बांटती है, लेकिन अब उसमें पानी आया तो तबाही ले आया। एक युवक और किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। ।
सहारनपुर जिले से शुरू हुई कृष्णा नदी शामली में आने पर मृत प्राय हो जाती है। गांव चंदेनामाल सहित कई गांवों में इस नदी के प्रदूषण की वजह से बीमारियां फैलती रहीं और पूर्व में बीमारियों के कारण कई लोगों की जानें भी गईं। इसके अलावा चंदेना माल, दभेड़ी और आसपास के गांवों के लोग पूर्व में कृष्णा नदी के प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए आंदोलन तक कर चुके हैं। उधर, करीब एक दशक बाद इस नदी में इतना पानी आया, जिसकी लोगों को उम्मीद भी नहीं थी। कई दिन से लगातार हुई बरसात के कारण कृष्णा नदी में उफान आ गया। इस वजह से चंदेनामाल गांव के युवराज और रजत की नदी में डूबने के कारण मौत हो गई, जबकि आसपास के गांवों के किसानों की फसलें भी नष्ट हो गई हैं। किसान रकम सिंह, रमेश, अब्दुल वहीद, अकरम और विनोद आदि का कहना है कि कृष्णा नदी में आए उफान के कारण फसले बर्बाद हो गई हैं। आसपास इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं।