{"_id":"5acfa0714f1c1b533d8b4d2b","slug":"161523556465-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शगुन और वेदी के दावपेंच देख प्रतिद्वंद्वी हुए पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शगुन और वेदी के दावपेंच देख प्रतिद्वंद्वी हुए पराजित
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगल प्रतियोगिता में शगुन व वेदी ने जीते अपने पहले मुकाबले
थानाभवन। गांव हसनपुर लुहारी स्थित श्रीराम मंदिर ग्राउंड में शाम चार बजकर दस मिनट पर हसनपुर लुहारी की 12 वर्षीय शगुन पहलवान का मुकाबला अपने से ज्यादा अनुभवी लड़के पहलवान छुटमलपुर के विकास के साथ हुआ। मैदान पर शगुन व विकास ने हाथ मिलाया तो पूरा पांडाल शगुन, शगुन कर शोर मचाने लगा। यही नहीं, शगुन ने भी ग्रामीणों की उम्मीदों को निराश नहीं किया। बल्कि अपने से ज्यादा अनुभव होने के बावजूद विकास को एक मिनट 30 सेकेंड तक चले रोमांचक मुकाबले में धूल चटाई। इससे पहले वेदी ने भी अपने मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
बृहस्पतिवार को हसनपुर लुहारी स्थित श्रीराम मंदिर मैदान में चार दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता ठाकुर सोनवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि दंगल देश का अहम खेल है। आज लड़कों से लेकर लड़कियां तक सभी इस खेल में बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शगुन व वेदी से भी उम्मीद है कि वह आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाएगी। इसके बाद प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हसनपुर लुहारी की वेदी व कादरगढ़ की प्यारला के बीच खेला गया। इस मैच में वेदी ने महज 30 सेकेंड में प्यारला को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में बिजनौर की रिवानी ने हसनपुर लुहारी के चांद पहलवान को दो मिनट में पराजित किया। वहीं, हसनपुर लुहारी के एहसान पहलवान ने छुटमलपुर के बबलू पहलवान को हराया। दिन के अंतिम मुकाबले पर आश व काला की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस मौके पर राजेंद्र प्रधान, ग्राम प्रधान के पति सतीश सैनी, प्रमोद सैनी, विजय गोयल, सहकारी समिति हसनपुर लुहारी के उपसभापति नरेश सैनी, बाबूराम, शहजाद, सददाम, अमित सैनी, विक्की धीमान, अनुज सैनी, पिंकी, उमरदीन, रविंद्र, काला सैनी आदि मौजूद रहे।