फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सपा के प्रत्याशी को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम

सपा के प्रत्याशी को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम

Wed, 11 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सपा के प्रत्याशी को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम
व्हाटसएप ग्रुपों पर चला तबस्सुम हसन का नाम
विज्ञापन

शामली। अभी तक कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है। भाजपा की तरफ से चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं, तो सपा से भी प्रत्याशी को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। बुधवार को एक व्हाट्स ग्रुपों पर चर्चा फैली कि पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को सपा की तरफ से प्रत्याशी बनाया जा रहा है, लेकिन पार्टी पदाधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

तीन फरवरी को भाजपा सांसद हुकुम सिंह का निधन होने पर कैराना लोकसभा सीट खाली हो गई थी। केंद्रीय चुनाव आयोग भी इस सीट के उपचुनाव को लेकर तैयारियां करा रहा है, लेकिन अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में प्रत्याशी को लेकर मंथन भी चल रहे हैं, तो गोरखपुर और फूलपुर सीट पर सपा -बसपा गठजोड़ के प्रत्याशियों की जीत होने पर इस सीट पर भी गठबंधन का प्रत्याशी ही उतरना लगभग तय है। यह भी माना जा रहा है कि कैराना लोकसभा सीट पर भी सपा का प्रत्याशी चुनाव लडे़गा, जिसके चलते सपा के प्रत्याशी को लेकर अटकलें चल रही हैं। इसमें एक तरफ तो कैराना के सपा विधायक नाहिद की मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन, तो दूसरी तरफ सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार का नाम टिकट के दावेदारों में चल रहा है। इस सीट पर कश्यप बिरादरी के वोटों को ध्यान में रखते हुए यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा कश्यप बिरादरी का प्रत्याशी भी उतार सकती है। वहीं, बुधवार को व्हाटसएप ग्रुपों पर चर्चा रही कि सपा ने पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को प्रत्याशी बना रही है, लेकिन पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि अभी किसी प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। अब देखना यह है कि इस सीट पर गठबंधन का प्रत्याशी कौन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed