{"_id":"5aba8cf04f1c1b314e8b4a5e","slug":"161522175216-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब शामली में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर पांचवे दिन जारी बेमियादी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब शामली में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर पांचवे दिन जारी बेमियादी धरना
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उच्च शिक्षा विचार मंच की ओर से सुभाष चौक पर विश्वविद्यालय की मांग को लेकर चल रहा बेमियादी धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर कई संस्थाओं ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
मंगलवार को शहर के सुभाष चौक पर उच्च शिक्षा विचार मंच के संयोजक जयवीर सिंह कुड़ाना के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर चल रहा धरने में पांचवें दिन देवी उमराकौर बनत की बालिकाओं ने पहुंच कर अपना समर्थन दिया। इस दौरान नताशा, शिवानी, नेहा व प्रिंया ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में अगर विश्वविद्यालय बन गया तो बालक बालिकाएं पढ़कर शिक्षित होगी भारतीय योग संस्थान के जिला संगठन मंत्री अशोक कोरियर व कविंद्र, भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान तरुण जैन व जितेंद्र राणा ने ने भी विश्व विद्यालय की स्थापना की मांग को जायज माना। जयबीर कुड़ाना की अध्यक्षता में चले धरने में रमेश विश्वकर्मा ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अगर आंदोलन को उग्र करने की जरूरत पड़ी तो पीछे नही हटेंगे। सेंट आरसी कांवेंट स्कूल की प्रबंधक मीनू संगल व भाटूखेड़ी निवासी ताज मोहम्मद, रूबी चौधरी बझेडी व अनिल उपाध्याय, महीपाल उपाध्याय, बाबा रामपाल प्रधान खेड़ी खुशनाम, ओमपाल प्रधान ने पहुुंचकर अपना समर्थन दिया। मौके पर बाबूराम पंवार, शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, विनोद निर्वाल, अमित बेनिवाल, राजबीर मलिक, पवनवीर सिंह, रवि संगल आदि मौजूद रहे।