फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   देश को विनाश के कगार पर पहुचा रही भाजपा-राजबब्बर

देश को विनाश के कगार पर पहुचा रही भाजपा-राजबब्बर

Sun, 25 Mar 2018 12:51 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
देश को विनाश के कगार पर पहुचा रही भाजपा-राजबब्बर
कैराना (शामली)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि भाजपा ने देश को विनाश के कगार पर पहुंचा दिया है। देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। गंगा जमुना तहजीब का विनाश हो रहा है और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कैराना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि देश अजीब दौर से गुजर रहा है। भाजपा की खराब नीतियां और सोच संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। भाजपा अपने स्वार्थ के लिए दिलों को तोड़ने व नफरत की राजनीति कर रही है। हाल ही में संपन्न राज्यसभा सदस्यों के चुनाव में बाहुबल का प्रयोग किया गया, जिसके चलते मुख्तार अंसारी और हरिओम को मतदान करने के लिए जेल से बाहर तक नहीं आने दिया गया। देश में हर वर्ग के लोग बेहाल है। अब वक्त की नजाकत को समझने का समय आ गया है। भाजपा और आरएसएस संविधान को खत्म करना चाहता है। जातिवाद और धर्मवाद के नाम पर लोगों को आपस में भिड़ाया जा रहा है। इसलिए जागरूक होकर सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट हो जाएं। उन्होंने जंग-ए-आजादी में कैराना के क्रांतिकारियों के बारे में भी प्रकाश डाला। वहीं, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर रही है, कांग्रेस सत्ता में आई तो एनकाउंटरों के संबंध में जांच कराई जाएगी। देश में महानायकों की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं, शरारती तत्व कानून तोड़ने में लगे हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सईदुज्जमां ने कहा कि कैराना का पलायन प्रकरण मात्र एक चुनावी स्टंट था, जिसके जरिये कैराना को बदनाम किया गया। लोग अपने बच्चों की शिक्षा या फिर कारोबार की वजह से वह दूसरे शहरों में चले गए। उन्होंने भाजपा पर सांप्रदायिक नीति अपनाने का आरोप लगाया। हरियाणा के समालखा से पूर्व विधायक धर्म सिंह छोकर ने कहा कि सूझ बूझ और धैर्य का परिचय देते हुए हमें गंगा जमुना तहजीब को बरकरार रखना है। चौधरी अय्यूब जंग ने कहा कि जनता बेरोजगारी से त्रस्त हैं, लेकिन सत्ताधारी नेता मस्त हैं। संचालन अब्दुल हफीज ने किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, सपा के पूर्व राज्यमंत्री रियासत राणा, एसपी सिंह, डाक्टर नीरजलता शर्मा, मजाहिर राणा, रूपेश सैनी, जसवीर सिंह, रामकुमार, अमित, अरविंद, सलीम मलिक, इंतजार, जाबिर मुखिया, नरेश जाटव और आलम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed