{"_id":"5a8f0a8a4f1c1b3c718b6674","slug":"161519323786-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों को बताया ध्यान का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों को बताया ध्यान का महत्व
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयंसेवकों को बताया ध्यान का महत्व
शामली । वीवी पीजी कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का तीसरा दिन रहा। शिक्षकों ने स्वयंसेवकों को मैडिटेसन अथवा ध्यान के बारे में विस्तार से बताया। वहीं सभी छात्र छात्राओं ने स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई।
बृहस्पतिवार को शहर के वीवी पीजी कॉलेज में चल रहे एनएसएस शिविर का शुभारंभ सरस्वती वंदना व लक्ष्य गीत के साथ किया। शिविर के प्रथम सत्र में डाक्टर अनुप्रिता ने सभी स्वयंसेवकों को मैडिटेसन के द्वारा आंतरिक शक्तियों और कमजोरी को पहचानना तथा जीवन में प्रगति के लिए ध्यान का अपने जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। द्वितीय सत्र में पर्यावरण संरक्षण विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए सुंदर सुंदर जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखें। कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर मंजू मगन व प्रताप कुमार ने बताया कि सभी विजेता विद्यार्थियों को समापन के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्राचार्य डाक्टर वेद कुमारी, छवि, बबली, विक्की, विनय जैन, दिनेश कुमार, मोनू, राजवीर, कविता, विजयपाल, दीपा, राजेंद्र शर्मा, किशनपाल, पंकज, आदि मौजूद रहे।