{"_id":"5974ebea4f1c1bf6618b467f","slug":"161500834794-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को ले गए परिजन
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
बिडौली में शनिवार को बस के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई थी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को शव सौंप दिए। इसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए। उधर. सभी घायलों को एसओ झिंझाना ने गंतव्य स्थानों को भेजवाया।
शनिवार को बहराइच से चलकर लुधियाना जा रही बस झिंझाना के बिडौली चौराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से पलट गई थी। हादसे में बस के नीचे दबकर श्रावस्ती जिले के गांव खरगोरा निवासी हेल्पर प्रवीण कुमार पुत्र बाबूराम और बहराइच जिले के भगवानपुर निवासी परिचालक विशेश्वर की मौत हो गई थी। हादसे में कई घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजवा दिया था। रविवार को उनके परिजन वहां पहुंचे दोनों के शवों को लेकर चले गए। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने सभी सभी घायलों को दो बसें बुक कराकर उनके गंतव्य को भेजवाया। उधर, चौबीस घंटे के बाद भी हादसे के आरोपी ट्रैक्टर चालक को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि शनिवार रात में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम होने पर यहां पहुंचे प्रवीण के पिता बाबूराम व दूसरे की पत्नी व मां को दोनों के शवों को सौंप दिया गया है। बस से बाकी घायलों दो बसों द्वारा लुधियाना आदि शहरों में भेज दिया गया है।