{"_id":"59515bea4f1c1be91e8b4608","slug":"161498504170-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा आज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा आज शुरू
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत में शहरी-ग्रामीण क्षेत्रो में सघन दस्त पखवाड़ा सोमवार से शुरू हो गया। जिले की सभी 572 आशाएं घर-घर जाकर पांच साल से कम उम्र वाले करीब एक लाख 59 हजार बच्चों को दस्त नियंत्रण के लिए ओआरएस के पैैकेट और गोलियां वितरित करेंगी।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पर सघन दस्त पखवाड़ा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल और मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर विनीता अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाकर किया। सीएमओ डाक्टर विनीता अग्निहोत्री ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा 26 जून से शुरू होकर आठ जुलाई तक मनाया जाएगा। इसमें शहरी-ग्रामीण क्षेत्र के एक लाख 59 हजार बच्चों को घर-घर जाकर दस्त नियंत्रण के लिए ओआरएस घोल के पैकेेट वितरित किए जाएंगे। दस्त से पीड़ित बच्चों को जिंक की 14 दिन की गोलियां वितरित करेंगी। इस मौके पर एसीएमओ सफल कुमार, कार्यक्रम के आयोजक आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, डाक्टर अरविंद अग्रवाल मौजूद रहे।
नशीले पदार्थ के कारोबार को रोकने के दिए निर्देश
शामली। नशीले पदार्थ के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतर राष्ट्रीय दिवस के रूप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। सोमवार सुबह दस बजे सीएमओ कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में सीएमओ ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और बचाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने नशीले पदार्थों के कारोबार को रोकने के अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर परियोजना निदेशक बलिराम वर्मा, एसीएमओ डाक्टर सफल कुमार, डाक्टर नेतराम, डाक्टर अरविंद अग्रवाल, डाक्टर भानू प्रकाश, आशुतोष कुमार, डीपीएम दीपक शर्मा, यूनिसेफ के कोआर्डिनेटर हरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।