फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रेलवे के कार्य पूरे न होने पर सांसद ने जताई नाराजगी

रेलवे के कार्य पूरे न होने पर सांसद ने जताई नाराजगी

Sat, 17 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के कार्य पूरे न होने पर सांसद ने जताई नाराजगी
शामली।
विज्ञापन

कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने शामली में रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण और अन्य कार्य पूरे न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से कहा कि इन मामलों को कई बार संसद अधिवेशन में उठाया जा चुका है तथा लगातार पत्राचार किया जा रहा है। बावजूद इसके कार्रवाई नहीं हो रही है।
शुक्रवार को उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल द्वारा संसद सदस्यों की बैठक की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कैराना से सांसद हुकुम सिंह के निजी सचिव कृष्ण मित्तल ने बताया कि कैराना लोकसभा क्षेत्र में विगत तीन वर्षों से पत्राचार एवं संसद अधिवेशन के माध्यम से रेलवे से संबंधित समस्याएं उठाई जाती रही हैं। शामली में बुढ़ाना रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ, जबकि बजट में उसको स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा शामली रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण सहित दिल्ली सहारनपुर रेल मार्ग पर विभिन्न समस्याओं को भी बताया जा चुका है। इसके जवाब में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा कि ओवरब्रिज के लिए बजट स्वीकृत हो गया है, जिसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से बजट को स्वीकृति नहीं मिली है। अन्य समस्याओं का समाधान भी जल्द ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed