फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   साधकों को बताए पादहस्तासन योग से होने वाले फायदे 16-30-49

साधकों को बताए पादहस्तासन योग से होने वाले फायदे 16-30-49

Tue, 13 Jun 2017 12:33 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
साधकों को बताए पादहस्तासन योग से होने वाले फायदे 16-30-49
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में चल रहे योग शिविर के दौरान सोमवार को साधकों को योग का अभ्यास कराया गया। साधकों को उससे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई।
योगाचार्य डॉक्टर श्रीपाल धामा ने बताया कि पादहस्तासन का अभ्यास करते समय सर्वप्रथम दोनों पैरों के बीच दो इंच की दूरी रखकर सीधे खड़े हो जाएं। धीरे-धीरे श्वांस को शरीर के अंदर खींचते हुए हाथों को ऊपर की ओर ले जाना चाहिए। कटिभाग से शरीर को ऊपर की ओर ले जाएं। श्वांस को शरीर के बाहर छोड़ते हुए सामने की ओर झुक कर पृथ्वी का स्पर्श करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके बाद ताड़ासन की मुद्रा में आकर शिथिल अवस्था में रहना चाहिए। कुछ समय तक आराम करना चाहिए। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने साधकों को बताया कि इस योग को करने से मेरुदंड को लचीला बनाया जाता है। कब्ज से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निवारण होता है। साथ ही इस योग को करने में सावधानी भी जरूरी है। योग शिविर के दौरान अनिल कुमार, शिवकुमार, कविता रानी, अमृता, सुमन, रूपा रघुवंशी, सुनीता, राजबाला, सविता रानी, डॉक्टर अनिल चौहान, सहदेव सिंह मलिक और रविंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, हनुमानधाम अग्रसेन भवन के पार्क में पतंजलि योगपीठ की ओर से चल रहे योग शिविर के दौरान डॉक्टर कुमुद शर्मा, डॉक्टर अनुराग शर्मा ने साधकों को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले शिविर के संबंधित योग साधना कराई। इस दौरान वीना अग्रवाल, अनीता बंसल, साक्षी द्विवेदी, करुण द्विवेदी, शिवानी, पूनम, मिथलेश, अभिषेक शर्मा, नरेंद्र कुमार, सतेंद्र धीरयान और मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed