{"_id":"593d92c14f1c1be7648b45e7","slug":"161497207489-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कैराना कोर्ट का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कैराना कोर्ट का किया निरीक्षण
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसएन अग्निहोत्री ने कैराना कचहरी पहुंचकर न्यायालय परिसरों को निरीक्षण किया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
रविवार को अपराह्न करीब साढ़े चार बजे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसएन अग्निहोत्री कैराना पहुंचे। न्यायमूर्ति ने सबसे पहले नवनिर्मित कोर्ट भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एडीजे कोर्ट भवन तथा न्यायिक वाटिका का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट तथा बार भवन का निरीक्षण किया। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसएन अग्निहोत्री की कैराना कोर्ट से पुरानी यादें जुड़ी हैं। वह 1996 से 1998 तक कैराना में एसीजेएम व सिविल जज सीनियर डिविजन के पद पर आसीन रहे हैं। मौके पर न्यायिक अधिकारियों के अलावा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, राशिद अली चौहान, सरवेज जंग, शगुन मित्तल, आलोक, मनोज गर्ग, सुशील, अमरीश, आशीष, रवि वालिया, संजय शर्मा, कुलदीप आदि मौजूद रहे।