{"_id":"611aa9b78ebc3e42bf7b0ed2","slug":"16035-anti-coronavirus-vaccines-in-mega-camp-shamli-news-mrt552075431","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कैंप में 16035 को लगे कोरोनारोधी टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कैंप में 16035 को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन
शामली बुढाना रोड विश्वकर्मा भवन में आयोजित जांच शिविर में जांच करते चिकित्सक
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेगा कैंप में 16035 को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोनारोधी टीकाकरण के मेगा कैंप में टीका लगवाने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। जिले में 50 बूथों पर 16035 लोगों को टीके लगाए गए। 98.68 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए जाने के लिए इस महीने में सोमवार को दूसरा मेगा कैंप आयोजित किया गया। इससे पहले तीन अगस्त को मेगा कैंप लगाया गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सोमवार को जिले में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को 50 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इनमें आठ बूथों पर कोवैक्सीन और बाकी 42 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। टीकाकरण में खास बात ये रही कि लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन बूथ पर ही किए गए। साथ ही जिनके रजिस्ट्रेशन पहले हो चुके थे, उन्हें भी टीके लगाए गए। जिले में सभी 50 बूथों पर 16250 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें 14825 लोगों को पहली डोज और 1210 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। 98.68 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 1585 वॉयल खर्च हुई। इस तरह से जिले में कुल 16035 लोगों को टीके लगाए गए। उन्होंने बताया मंगलवार को 18 से 44 साल से अधिक उम्र के लोगों को 23 बूथ पर और 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को छह बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।