फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   16 people including Pradhan summoned in SDM court

रिटर्निंग आफिसर व प्रधान समेत 16 लोग एसडीएम कोर्ट में तलब

Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
16 people including Pradhan summoned in SDM court
प्रधान सहित 16 लोग एसडीएम कोर्ट में तलब
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। धांधली से म्यान ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने के आरोप में एसडीएम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। नवनियुक्त ग्राम प्रधान, रिटर्निंग ऑफिसर सहित करीब 16 लोगों को एसडीएम ऊन न्यायालय में तलब किया गया है।

ग्राम सभा म्यान कस्बा की प्रधान प्रत्याशी रहीं कुसुम ने करीब दो माह पूर्व एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया था। जिसमें नवनियुक्त ग्राम प्रधान मुकेश देवी पर 27 मृतकों, 50 बाहरी लोगों, 18 नाबालिगों और 54 वोट फर्जी वोटों से जीतने का आरोप लगाया था, जिसमें विजयी घोषित ग्राम प्रधान मुकेश देवी के अलावा 13 प्रधान प्रत्याशी महिलाएं, रिटर्निंग आफिसर प्रदीप कुमार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर संदीप कुमार आदि को पक्षकार बनाया गया था। याचिकाकर्ता कुसुम के पति मोहन ने बताया कि इस मामले में उप जिलाधिकारी कोर्ट से 7-8 तारीखें लग चुकी हैं। उपजिलाधिकारी न्यायालय (ऊन ) ने सभी पक्षकारों को 20 अगस्त को हाजिर होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed