{"_id":"5ae222894f1c1b3b0a8b6aec","slug":"16-lakh-voters-will-decide-who-will-be-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लाख मतदाता तय करेंगे कौन होगा सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 लाख मतदाता तय करेंगे कौन होगा सांसद
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
शामली । आखिरकार कैराना लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव का इंतजार खत्म हो गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा कर दी है। उपचुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है। कैराना लोकसभा सीट के लिए 28 मई को मतदान और 31 मई को मतगणना होगी। इस सीट पर शामली और सहारनपुर जिले के करीब 16 लाख मतदाता सांसद का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
कैराना लोकसभा उपचुनाव की संभावनाओं के चलते पहले से ही निर्वाचन के संबंध में जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां चल रही थीं। इसके लिए मतदाता सूची तैयार कराने, ईवीएम और वीवी पैट की जानकारी भी आयोग को भेज दी गई थी। वहीं, बृहस्पतिवार को कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए कार्यक्रम जारी होने पर पुलिस प्रशासन की तैयारियों में तेजी आ जाएगी। क्योंकि तीन मई से नामांकन प्रक्रिया शुरु होगी, जो 10 मई तक चलेगी।
कैराना लोकसभा सीट में शामली जनपद की कैराना, शामली और थानाभवन तथा सहारनपुर जनपद की नकुड़ और गंगोह विधानसभा सीट जुड़ी हुई हैं। इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 16,09,580 मतदाताओं को एक सांसद के लिए 28 मई को मतदान करना है, जिसके बाद 31 मई को मतगणना से चुनाव परिणाम सामने आ जाएंगे। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 1705 मतदान केंद्र हैं। सर्वाधिक 3,59,348 मतदाता गंगोह विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम 3,00,958 मतदाता शामली विधानसभा क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभावार मतदाता और मतदान केंद्रों की स्थिति
विस क्षेत्र --- मतदान केंद्र --- पुरुष मतदाता-- महिला मतदाता-- अन्य --- कुल मतदाता
नकुड़ ----------372-------------1,76,506-----------1,55,073----------7---------3,31,586
गंगोह ---------392------------1,92,787------------1,66,549---------12--------3,59,348
कैराना --------312------------1,64,598------------1,38,039---------4---------3,02,641
थानाभवन----330------------1,72,902-------------1,42,098---------47--------3,15,047
शामली ------299-------------1,66,290------------1,34,661----------7---------3,00,958
योग -------- 1705 -----------8,73,083------------7,36,420---------77---------16,09,580