{"_id":"5d06874d8ebc3e1c62647caa","slug":"156070892920-shamli-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिक्षा से ही होगा समाज का उत्थान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिक्षा से ही होगा समाज का उत्थान’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। भारतीय युवा कश्यप समाज सेवा समिति द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के करीब 250 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।
रविवार को प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री रमेश गौड़ कश्यप और विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड डीएसपी करताराम कश्यप मौजूद रहे। रमेश गौड़ ने कहा कि शिक्षा सफलता की कुंजी हैं। यदि हम शिक्षित नहीं होंगे, तो समाज का कभी विकास नहीं हो सकता है। शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। इसी से समाज का उत्थान होगा। रिटायर्ड डीएसपी करताराम ने कहा कि समाज के पिछड़ेपन के लिए समाज ही जिम्मेदार है। हमें सुशिक्षित समाज के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। इनके अलावा डॉक्टर जीत सिंह, डॉ. संदीप, डॉ. ब्रजपाल, डॉ. विनोद, सीनियर लेखाधिकारी तेजपाल सिंह, अशोक, अनिल मास्टर, अरविंद, जयपाल सिंह, गन्ना समिति के डायरेक्टर राजीव, श्रीपाल बाबू, नीटू आदि ने भी संबोधन किया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पूजा, मोनिका, काजल, आकाश, वैभव, दीपक कुमार, आंचल, मंजेश, नेहा, सौरभ, मोहित कुमार सहित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के करीब 250 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए युवाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्रीपाल कश्यप ने और संचालन समिति के संरक्षक घासीराम व तेजवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर कुट्ठापाल, तेजवीर, संजीव, राममेहर, चंदकी राम, सुरेंद्र कश्यप आदि का सराहनीय सहयोग रहा।