फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शपथ पत्र की जांच कर डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट

शपथ पत्र की जांच कर डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Sun, 16 Jun 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
शपथ पत्र की जांच कर डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट
शपथपत्र की जांच कर डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार में स्थित निजी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत को लेकर हंगामा करने के मामले में पीड़ित पक्ष एक तरफ से कार्रवाई कराने से इंकार करने संबंधी शपथपत्र सीएमओ को मिला है। सीएमओ का कहना है कि शपथपत्र की जांच के लिए पीड़ित परिजनों के बयान लिए जाएंगे और इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।

छह जून की शाम को बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी रवि की पत्नी साक्षी को प्रसव पीड़ा होने पर रेलपार स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि रात में डिलीवरी न होने पर अगले दिन सुबह जब महिला की हालत बिगड़ने लगी, तो चिकित्सक ने उन्हें अस्पताल से निकाल दिया था। इसके बाद उन्होंने दूसरे निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया था, जहां आपरेशन से मृत बच्चा हुआ था। नवजात की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया था। एसीएमओ डाक्टर अशोक हांडा ने अस्पताल पहुंचकर जांच कर ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम सील कर दिया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने नवजात का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया था। सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर ने बताया कि इस मामले में परिजनों की तरफ से शपथ पत्र मिला है, जिसमें उन्होंने आगे किसी तरह की कार्रवाई कराने से इंकार किया है। शपथ पत्र पीड़ित पक्ष की तरफ से आया है, इसकी सत्यता जांच के लिए परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। शपथ पत्र की जांच के बाद इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। डीएम के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed