फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव का चौतरफा विरोध

बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव का चौतरफा विरोध

Sun, 16 Jun 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव का चौतरफा विरोध
शामली। शहर से लेकर गांवों तक घरेलू बिजली दरों में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव विद्युत विनायमक आयोग को भेज दिए जाने का चौतरफा विरोध होना शुरू हो गया है। आम उपभोक्ताओं से लेकर किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग इस प्रस्ताव के विरोध में हैं। यूपी पावर कारपोरेशन के प्रस्ताव पर किसान-व्यापारी संगठनों ने प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। जिले में दो लाख 21 हजार बिजली के उपभोक्ता हैं। जिनमें शहरी क्षेत्र में 50 हजार उपभोक्ता, नलकूप के 32 हजार उपभोक्ता हैं। जिनसे 20 करोड़ रुपये की मासिक वसूली होती है। यदि यूपी पावर कारपोरेशन का वर्ष 2019-20 के लिए 25 फीसदी प्रस्ताव की मंजूरी होती है, तो जिले के बिजली उपभोक्ताओं से पांच करोड़ रुपये मासिक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन


- बिजली दरें बढ़ने से दुकानदारों व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। व्यापार मंडल प्रस्तावित बढ़ी बिजली दरों का विरोध करके पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगा। - घनश्याम दास गर्ग, प्रदेशाध्यक्ष प. उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल।
विज्ञापन


- 25 प्रतिशत बिजली बढ़ोतरी के प्रस्ताव का बैठक में विरोध किया जाएगा। इस संबंध में ऊर्जा मंत्रालय और सीएम योगी को ज्ञापन दिया जाएगा। - अनुराग जैन, जिलाध्यक्ष, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वर्ष 2019 -20 में बिजली दरों में 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी व्यापारियों के हितों के लिए उचित नहीं है। व्यापारी बढ़ी बिजली दरों का विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आएगा। पावर कारपोरेशन बिजली दरों को बढ़ाने का फैसला वापस ले। - पवन कुमार संगल, जिलाध्यक्ष उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल।

- पहली बिजली दरों पर किसान भुगतान नहीं कर पा रहा है। ऐसे में बिजली दरों की 25 प्रतिशत बढ़ोतरी से किसान संकट में आ जाएगा। किसान की गन्ने की फसल का पहले ही समय से दाम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव किसान की परेशानी बढ़ाने वाला है। - सवित मलिक अध्यक्ष किसान यूनियन।

- बिजली दरों में बढ़ोतरी का सरकार कदम ने उठाए, फिलहाल पहले ही बिजली के बिल किसानों के द्वारा नहीं दिए जा रहे हैं। सरकार टकराव की नौबत न आने दे। यदि बिजली के बिल बढ़ाए तो भाकियू प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी। - राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन।


- बिजली दरों का बढ़ाने का प्रस्ताव पहले भी यूपी पावर कारपोरेशन ने विद्युत विनायमक आयोग को भेजा गया था, विरोध के चलते बिजली दरों को बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव रोक दिया गया था। फिर से यूपी पावर कारपोरेशन ने बिजली दरों को 25 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार करके भेजा है। विचार विमर्श के बाद लागू किया जाएगा, अगर यह प्रस्ताव मजूर हो गया तो जिले के उपभोक्ताओं से पांच करोड़ मासिक बिजली बिल में बढ़ोतरी होगी। - सुनील कपूर अधीक्षण विद्युत वितरण मंडल शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed