{"_id":"5cf6b078bdec22071e6d747c","slug":"155967090018-shamli-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पखवाड़ा नहीं जुलाई में संचारी रोग नियंत्रण माह चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पखवाड़ा नहीं जुलाई में संचारी रोग नियंत्रण माह चलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पखवाड़ा नहीं जुलाई में संचारी रोग नियंत्रण माह चलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बरसात में होने वाले संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े के स्थान पर अब एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण माह चलाया जाएगा। शासन के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डाक्टर रमेश चंद्रा ने प्रदेश के सभी जिले के मुख्य चिकित्साधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिए।
मंगलवार सुबह दस बजे से एक बजे तक प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डाक्टर रमेश चंद्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में संचारी रोग नियंत्रित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एनएचएम के मिशन निदेशक आईएएस पंकज कुमार और स्वास्थ्य सचिव हिकेली जियोमी भी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी शामली डाक्टर संजय भटनागर के मुताबिक प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने 10 जून से 28 जून तक प्रस्तावित संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े के स्थान पर एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा चलाने के निर्देश दिए हैं। इसकी मुख्य वजह यह बताई गई कि इस समय लू चलने से मच्छर कम होते हैं और बीमारियां भी कम होती है। जुलाई माह में बरसात शुरू होने से जलभराव में मच्छर पनपते हैं। दूसरा यह कि स्कूल-कालेज भी खुल जाते हैं। स्कूलों के माध्यम से रैली और बच्चों को जागरूक करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बाढ़ संचारी रोग और लू से होने वाली बीमारियों को नियंत्रण के सभी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में संचारी रोग डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, टायफाइड, बच्चों में उल्टी दस्त आदि होते है। इनकी रोकथाम के लिए आऱ्मजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
आशाओं को एक स्लाइड पर मिलेंगे 15 रुपये
शामली। सीएमओ ने बताया कि आशाओं को बुखार की जांच के लिए स्लाइड बनाने का प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है। आशाएं गांवों में ही मरीजों की स्लाइड तैयार करेगी। एक स्लाइड तैयार करने पर आशाओं को 15 रुपये मानदेय प्रोत्साहन के रूप में शासन स्तर से दिया जाएगा।