{"_id":"5cf6b06bbdec22070a1aaf4d","slug":"155967088731163-shamli-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मुश्त जमा करने पर मिलेगा 1163 किसानों का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मुश्त जमा करने पर मिलेगा 1163 किसानों का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। उत्तरप्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, भूमि विकास बैंक में लागू एक मुश्त समाधान योजना का 30 जून विस्तार कर दिया गया है। वर्ष 2018-19 के लिए योजना में एक मुश्त बकाया धनराशि जमा करने पर जिले के 1163 किसानों को लाभ मिलेगा।
जिले में उत्तरप्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, भूमि विकास बैंक में कुल 2900 बकायेदार है, जिन पर 22 करोड़ रुपया बकाया है। बकायादारों को लाभ पहुंचाने के लिए वर्ष 2018-19 के लिए एक मुश्त समाधान योजना लागू की गई थी। 28 फरवरी को योजना समाप्त हो गई थी। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के प्रबंधक मनोज भाटी ने बताया कि अब योजना का 30 जून तक विस्तार किया गया है। जिले के 1163 किसान एक मुश्त समाधान योजना में लाभान्वित होंगे। यह ऐसे किसान है, जिन्होंने 31 मार्च 2012 से पूर्व ऋण लिया हो, जिनकी सभी किश्तें 30 जून 2017 तक बकाया है। किसान शामली और झिंझाना बैंक शाखाओं संपर्क करके ब्याज में छूट का लाभ उठा सकते है।